Thursday 15 February 2018


स्वास्थ्य कार्मिक प्रशिक्षण के बाद सुलझायेंगे किशोरो की गुत्थियां 
किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आज होगा प्रशिक्षण का समापन

राजसमंद, 15 फरवरी।  राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्तर पर 5 दिवसीय एएनएम, एलएचवी का प्रशिक्षण तुलसी साधना शिखर पर आयोजित हो रहा है। प्रशिक्षण में किशोरावस्था में होने वालें शारीरिक परिवर्तन एवं मनोस्थिती को लेकर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिससें चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत स्वास्थ्य कार्मिक वहां आने वाले किशोरो की स्वास्थ्य समस्याओं से परिचित हो सके तथा उनका समस्याओं को निदान कर सकें। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने दी। 
उन्होंने बताया की जिलें में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिलें के चयनित 26 चिकित्सा संस्थानों पर उजाला क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है। जहां किशोरो को स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा संेवायें उपलब्ध करवायी जा रही है। जिलें में चयनित गांवो में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है। 
किशोरोन्मुखी सेवाओं को प्रदान करने के लियें स्वास्थ्य कार्मिको को किशोर व्यवहार, किशोर लड़के- लड़कियों में यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाएं, किशोरों की पौष्टिक जरूरते और अनीमिया, किशोरियों में गर्भधारण और असुरक्षित गर्भपात, किशोरों के लिए गर्भनिरोधक, किशोरों में चोट, उग्रता और हिंसा, किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य, गैर संक्रमणीय रोगों  के बारें में विस्तार से जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के बाद ये स्वास्थ्य कार्मिक किशोरों की समस्याओं को सुलझायेंगे। 
प्रशिक्षण में राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त चिकित्सा अधिकारी एवं कार्मिक प्रशिक्षण प्रदान कर रहें है। 

No comments:

Post a Comment