Thursday, 4 January 2018


बेटीयां बचानें को लेकर एक अनुठा जनजागरूकता अभियान
अर्न्तराष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी को आयोजित होगा डाटर्स आर प्रेसीयस फेस्ट का द्वितिय चरण 
राजसमंद, 4 जनवरी। बेटीयॉं बचाने को लेकर एक अभिनव जन जागरूकता अभियान डॉटर्स आर प्रेसीयस अभियान पुरे प्रदेश में इस दिशा में कियें गयें प्रयासों में सबसें बिलग व महत्वपूर्ण इस कारण हो गया है कि आमजन इस अभियान में सक्रीय भुमिका का निर्वहन करते हुयें आगे आ रहें है। 
अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी के दिनें प्रदेश के हजारों शिक्षण संस्थाओं में युवाओं को जागरूक करने वाले डॉटस आर प्रेसीयस संवाद कार्यक्रम में प्रस्तुती देने के लियें समाज से ही बड़ी संख्या में वॉलिएन्टर्स आगे आ रहें है।  
जब एक दिन एक साथ एक समय पर बेटीयां अनमोल है विषय पर हजारों शिक्षण संस्थाओं में हजारों वॉलिएन्टर्स डॉटर्स आर प्रीसीयस विषय पर प्रस्तुती देंगे तो वहीं लाखों की संख्या में युवा इस विषय के महत्व को जानने के साथ ही राज्य पीसीपीएनडीटी सेल द्वारा प्रदेश और प्रदेश से बाहर कियें गयें डिकॉय ऑपरेशन मे लिंग परिक्षण में लिप्त चिकित्सकों एवं दलालों को बेनकाब कर जेल पहुंचाती सच्ची कहानियां, राज्य सरकार द्वारा बालिका को प्रोत्साहित करने के लियें कियें जा रहें प्रयासों एवं योजनाओं की जानकारी देंगे। 
इस समुचे अभियान से आसान तरीके से लिंग चयन प्रतिषेध के लियें लागू गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनिकी अधिनियम के बारें में युवाओं को जानकारी मिल सकेगी वहीं सोनोग्राफी मशीन, एक्टीव ट्रंेकर, डिकॉय ऑपरेशन की प्रक्रिया, मुखबीर योजना, टोल फ्रि नम्बर 104/108 के बारें में भी जानकारी दी जायेगी। 
जिलें में अभियान को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से तैयारीयां प्रारम्भ कर दी गई है। जिला स्तर पर शिक्षण संस्थाओं एवं वॉलिएन्टर्स जोड़ने को लेकर कार्ययोजना प्रारम्भ कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की इस बार जिलें में वृहत रूप में अभियान की क्रियान्विती की जायेगी जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षण संस्थाओं को जोड़ा जायेगा। 
वॉलिएन्टर्स को अभियान के तहत शिक्षण संस्थाओं में प्रस्तुती के लियें राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम आईएएस श्री नवीन दिनांक 13 जनवरी को जयपुर में कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा में प्रशिक्षण देंगे। 
उन्होंने बताया की अभियान में वॉलिएन्टर्स के रूप में जुड़ने के लियें जिला स्तर पर कार्यरत जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक श्री कपिल भारद्वाज के मोबाईल नम्बर 9460067299 व जिला आईईसी समन्वयक दिलीप श्रीमाली के मोबाईल नम्बर 9001011686 पर संपर्क किया जा सकता है। 

Wednesday, 3 January 2018



शिशु रक्षक की मंशा के साथ शुरू हो गई एचबीएनसी वॉउचर स्कीम
चिकित्सा संस्थानों के प्रभारीयों ने स्वयं योजना की जानकारी देकर प्रसुताओं को दियेें वाउचर

राजसमंद, 3 जनवरी। जिलें में शिशु स्वास्थ्य के लियें बतौर पायलट शुरू की गई एचबीएनसी वॉउचर स्कीम के तहत आज विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से डिस्चार्ज होने वाली प्रसूता महिला को योजना की जानकारी देते हुयें चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों एवं कार्मिको ने एचबीएनसी वॉउचर प्रदान कियें। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की जिलें में योजना के तहत पहलें दिन चिकित्सा संस्थान से डिस्चार्ज के समय 16 प्रसूता महिलाओं को चिकित्सकों एवं कार्मिकों ने वॉउचर के महत्व की जानकारी देकर एचबीएनसी वॉउचर प्रदान कियें। 
जिला चिकित्सालय में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ललित पुरोहित ने प्रसूता महिलाओं को एचबीएनसी वॉउचर प्रदान कर योजना की शुरूआत की वहीं खमनोर सीएचसी पर चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ जीवन सीमलावत ने वॉउचर प्रदान कियें, आमेट में खंड कार्यक्रम प्र्रबंधक श्रीमती सरीता जैन प्रसुता महिलाओं को  वॉउचर प्रदान कियंे।
योजना के तहत आशा द्वारा प्रसव के बाद प्रसुता महिला के घर पर मां और शिशु की स्वास्थ्य देखभाल हेतु प्रसव के 45 दिनों में 7 विजिट कर बच्चें का वजन , तापमान, साफ सफाई, स्तनपान, टीकाकरण, जन्मजात विकृति की पहचान करनें के साथ ही परिवार नियोजन की जानकारी एवं शिशु में खतरें के चिन्ह पहचान कर रेफर करने का कार्य किया जाना है। इस कार्य में गुणवत्ता लाने हेतु एचबीएनसी वाउचर स्कीम की शुरूआत की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की जिलें में जननी सुरक्षा योजना के तहत पंजीकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव होने पर भी महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा तथा उनकों एचबीएनसी वॉउचर निजी चिकित्सा संस्थानों द्वारा दियें जायेंगे। 

Tuesday, 2 January 2018


सोशल मिडिया छाया डाटर्स आर प्रीसीयस का संदेश 
प्रदेश भर में हर उम्र हर तबके के लोग विभिन्न तरीको से उकेर रहें DAP

राजसमंद, 2 जनवरी। सोशल मिडिया पर इन दिनों डाटर्स आर प्रीसीयस अभियान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग विभिन्न तरीकों से DAP को उकेर अपने फेसबूक अकाउन्ट पर पोस्ट कर रहें है। लोगो का इस अभियान के प्रति लगाव और जूनून इस कदर है की लोग विभिन्न फलो, सब्जियों , मौली, राखीयों, रंगोलियों, विभिन्न खाद्यन्नों को आकर्षक तरीके उकेर फोटो को पोस्ट कर रहें है तथा एनएचएम राजस्थान के फेसबूक अकाउन्ट को टैग कर रहें है। 
सोशल पर मिडिया पर इसकी शुरूआत राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव आईएएस श्री नवीन जैन ने कांच पर ओंस की बूंदो से DAP उकेर कर की। जिसके बाद एनएचएम राजस्थान के पेज पर यह घोषणा की गई की इस तरह की मौलिकता से DAP  उकेर फोटो अपने फेसबूक अकाउन्ट पर पोस्ट करे।  फिर क्या था लोग अपनी छूपी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुयें इस अभियान के समर्थन में हर उम्र व तबके के लोग जिसके पास जो उपलब्ध था उसी से उकेरने लगे DAP और इस तरह एक महत्वपूर्ण संदेश बेटीयॉ अनमोल है घर - घर पहुंच गया। 
डाटर्स आर प्रीसीयस आईएएस श्री नवीन जैन की पहल पर राज्य सरकार द्वारा 23 सितम्बर 2016 को कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम एवं बेटी बचानें की दिशा में जागरूकता के लियें प्रारम्भ कीया गया। अभियान के एक वर्ष तक स्वयं आईएएस श्री नवीन जैन प्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न कॉलेजो एवं शिक्षण संस्थाओं में जाकर कॉलेज छात्र-छात्राओं से समाज में इस विषय पर प्रचलित भ्रांतियों का निवारण करतें और सरकार द्वारा पीसीपीएनडीटी एक्ट, कन्या भ्रूण हत्या में शामिल चिकित्सकों, दलालों एवं लोगो को बेनकाब कर कानूनन सजा दिलवानें के लियें कियें गयें डिकॉय ऑपरेशन, राज्य सरकार द्वारा बेटी जन्म को प्रोत्साहित करने के लियें संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों राज श्री योजना, बालिका संबल योजना के बारें में जानकारी देते। 
लगभग एक वर्ष में इस अभियान में 1 लाख 50 हजार युवाओं को  संवेदनशील विषय पर जागरूक किया गया। लेकिन बाद में यह महसूस किया गया की प्रदेश के कौने - कौने से वॉलिएन्टरर्स को जोड़ कर पुरे प्रदेश में सैकड़ो शिक्षण संस्थाओं में इस अभियान को यूवा पीढ़ी तक पहुंचाया जाये। 
इसी उदे्श्य को पुरा करने के लियें आईएएस श्री नवीन जैन द्वारा जयपुर में प्रदेश के कौने - कौने से पहुंचे हजारों वॉलिएन्टर्स को इस विषय को यूवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लियें पॉवर पाइन्ट स्लाईड प्रस्तुती के माध्यम से स्टेज से बोलने के लियें विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। 
प्रदेश के इतिहास में 17 नवम्बर 2017 एक इतिहास बन गया जब इन हजारों वॉलिएन्टर्स ने आईएएस नवीन जैन के नेतृत्व में प्रदेश के 773 स्थानों पर एक ही दिन, एक निश्चित समय पर बेटी अनमोल है विषय पर एक समान जागरूकता सामग्री के माध्यम से 1 लाख 58 हजार 220 युवाओं को जागरूक किया। 
इसी तरह आगामी 24 जनवरी 2018 अन्तरार्ष्ट्रीय बालिका दिवस पर श्री नवीन जैन के आव्हान पर द्वितिय डॉटर्स आर प्रीसीयस फेस्ट के आयोजन को लेकर जोरो - शोरो से तैयारीयां की जा रही है।    



राज श्री योजना की बकाया किश्त का भुगतान तुरंत करें - डॉ पंकज गौड़
आमेट व राजसमंद खंड की ब्लॉक स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

राजसमंद, 2 जनवरी। राज श्री योजना का लाभ तुरंत लाभार्थी को देने के लियें गर्भवती महिला से भामाशाह कार्ड एवं अन्य संबंन्धित दस्तावेज पूर्व में ही लेवे तथा द्वितिय किश्त के लियें बच्चें का टीकाकरण का करतें हुयंे संम्बन्धित लाभार्थी से मिलकर भामाशाह कार्ड लेवे जिससें राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का क्रियान्वयन किया जा सके। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की आमेट एवं राजसमंद ब्लॉक स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में दियें। 
       उन्होंने बैठक में सैक्टर एवं उपस्वास्थ्य केन्द्र वार राज श्री योजना में लाभार्थीयों के भुगतान एवं बकाया की समीक्षा की एवं निर्देश दियें की आगामी एक सप्ताह में सभी एएनएम अभियान के रूप में लाभार्थीयों के प्रथम या द्वितिय किश्त के भुगतान की कार्यवाही करेंगी। जिस बच्चें का टीकाकरण नहीं हुआ है टीकाकरण करेगी तथा जिस लाभार्थी के भामाशाह कार्ड नहीं है उनकों भामाशाह कार्ड बनवाने के लियें प्रेरीत करते हुयंे हर हाल में एक सप्ताह के भीतर भुगतान करवाएगी।  
       उन्होंने कहा की राज श्री योजना राज्य सरकार की फ्लेगशीप स्कीम है इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। उन्होेंने संस्थागत प्रसव को लेकर खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग शर्मा को निर्देशित किया की सभी पीएचसी पर प्रसव सुनिश्चित करें। 
       उन्होंने एएनएम को कार्य करने के साथ ही समय पर ऑनलाईन डेटा फिड करने के लियें कहा जिससें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत संचालित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य से सम्बन्धित सूचकांको में सुधार हो तथा विभागिय कार्यक्रमों की प्रगति सुनिश्चित की जा सकें। 
बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉॅ सुरेश मीणा ने जिलें में कीयें जा रहें नवाचार पहला कदम की प्रगति के बारें निर्देशित किया तथा एएनएम तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करतें हुयें कहा की
अब तक की रिपोर्ट को संकलित कर जिला स्तर पर भिजवायें जिससें समीक्षा की जा सकें। उन्होंने आगामी पल्स पोलियों अभियान के लियें हाईरिस्क एरिया को चिन्हीत कर उन पर विशेष ध्यान देकर बच्चों को पोलियों रोधी दवा पिलाने के लियें निर्देशित किया। 
सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने सीएचसी का निरीक्षण किया तथा प्रसूता महिलाओं से चिकित्सा सेवाओं के साथ ही अन्य योजनाओं को लेकर फिड बैक लिया।  
आमेंट ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग शर्मा , ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्रीमती सरीता जैन उपस्थित थी वहीं ब्लॉक राजसमंद में उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ राजकुमार खोलिया, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मीठालाल मीणा एवं ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर विमलेश तिवारी उपस्थित थें। 

Friday, 29 December 2017



जिला कलक्टर ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत किया निरीक्षण 

राजसमंद, 29 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री पी.सी. बैरवाल ने गुरूवार देर शाम को देवगढ़ में भगवान महावीर हॉस्पीटल का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने सोनोग्राफी रजिस्टर, एक्टीव ट्रेकर के संचालन एवं विभिन्न दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम कांशीराम चौहान , पीसीपीएनडीटी समन्वयक कपिल भारद्वाज , सोनोग्राफी संस्थान के संचालक डॉ सी.पी. जैन उपस्थित थें।


एचबीएनसी वॉउचर स्कीम को लेकर जिलें में आमुखीकरण सम्पन्न
आशाओं एवं एएनएम ने जाना वॉउचर स्कीम के बारे में 

राजसमंद, 29 दिसम्बर। जिलें के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर एचबीएनसी वॉउचर स्कीम को लेकर चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों एवं महिला स्वास्थ्य मार्गदर्शिकाओं ने एचबीएनसी वॉउचर को लेकर विस्तार से आशाओं एवं एएनएम को जानकारी दी।   
आशाओं एवं एएनएम को योजना के तहत बताया गया की प्रसूता महिला के घर पर नवजात शिशुओं में खतरे के लक्षण जैसे हाथ पैर सामान्य रूप से नहीं हिला पाना, स्तनपान ना कर पाना, दुर्बलता, पेट का फूलना तथा उल्टियां होना, शरीर का ठंडा पड़ना, दौरे पड़ना मॉं को बुखार होना, अत्यधिक रक्त स्त्राव होना, दौरे आने जैसी स्थिती में परिवार को खतरे के लक्षणो एवं रेफरल के बारे में जानकारी देकर तत्काल नजदीकी चिकित्सा संस्थान पर रेफर करें। 
बैठक में बताया गया की वॉउचर स्कीम का मुख्य उदे्श्य गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल को गुणवत्तापूर्ण तरीके पूर्ण करना है जिससें शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सकेंगी। 
बैठक में बताया की आशा को 45 दिनों में कम से कम 7 बार बच्चे की जांच अवश्य करें। आशा एवं एएनएम यह मिलकर सुनिश्चित करेंगे की बच्चे का विकास ठीक तरीके से हो रहा है और उसका वजन सामान्य रूप से बढ़ रहा है। 

Thursday, 28 December 2017


जिला कलक्टर ने एचबीएनसी वॉउचर स्कीम को लेकर दियें निर्देश
सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने एचबीएनसी वॉउचर स्कीम के क्रियान्वयन के रोड़मेप के बारें दी जानकारी

राजसमंद, 28 दिसम्बर। जिला कलक्टर श्री पी.सी. बेरवाल ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लियें प्रदेश के राजसमंद एवं डूंगरपूर जिलें में पायलट स्कीम के रूप में 1 जनवरी से प्रारम्भ होने वाली एचबीएनसी वाउचर स्कीम के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारीयों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दियें। 
जिला कलक्टर श्री पी.सी बेरवाल ने कहा की इस योजना को सफलता के साथ विभागीय अधिकारी क्रियान्वित करें जिससें मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की शुक्रवार दिनांक 29 दिसम्बर को सम्पूर्ण जिलें में सैक्टर बैठको का आयोजन किया जा रहा है। जहां चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, स्वास्थ्य मार्गदर्शिका एवं पीएचसी हैल्थ सुपरवाईजर एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों को योजना के सम्बन्ध में बताते हुयंे रिकार्ड संधारण के बारें में विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया की जिलेें में सभी चिकित्सा अधिकारीयों, लेबर रूम प्रभारी एवं चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत स्टॉफ नर्स को योजना की पूरी जानकारी दी गई है। 
योजना से प्रसूूता महिला को घर बैठे स्वयं एवं शिशु के स्वास्थ्य जांच आशा एवं एएनएम के माध्यम से सुनिश्चित की जा सकेंगी और जन्म के समय कम वजन वाले नवजात, समय पूर्व जन्मे नवजात एवं स्पेशल न्यूबोर्न केयर यूनिट से डिस्चार्ज किये गयें नवजात और बीमार नवजात शिशु की उचित देखभाल सुनिश्चित हो सकेगी।  
जिला आशा समन्वयक श्री हरिशंकर शर्मा ने बताया की जिलें मंे सभी चिकित्सा संस्थानों पर एचबीएनसी वॉउचर का वितरण सुनिश्चित कर दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रतिदिन जिला स्तर से मोनिटरिंग की जायेगी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री बृजमोहन बैरवा, डिप्टी सीएमएचओं डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर भी उपस्थित थें।