Thursday 31 August 2017



मौसमी बिमारीयों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर रहें घर - घर सर्वे
विभाग बडे़ स्तर पर कर रहा एन्टीलार्वा गतिविधियां 

राजसमंद, 31 अगस्त। मौसमी बिमारीयों की रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के एएनएम, जीएनएम व स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर - घर जाकर परिवार के सदस्यों की स्वास्थ्य जांच कर रहै है। जिलें मंे अब तक 8 हजार 935 घरों का सर्वे पूरा हुआ है जिसमें सामान्य सर्दी जुखाम व बुखार के 14334 मरीजों को सर्वे के दौरान घर पर ही दवाईयां दी गई। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने दी। 
उन्होंने बताया की सर्वे के दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा 79255 ब्लड स्लाईड ली गई जिसमें से मलेरीया पी.वी के 209 तथा मलेरीया पी.एफ के 4 मरीज पॉजीटीव पायें गयें जिनका उपचार किया गया।  
उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर ने बताया की जिलें में मौसमी बिमारीयों की रोकथाम के लियें 209 जलाशयों में गम्बूचिया मछली डाली गई है। वहीं गन्दे पानी के 156 गड्डो , स्थानों पर मलेरीया लार्वल साईड ऑयल डाला गया है। 
  उन्होंने बताया की जिलें  में 12 स्थानों जिला मुख्यालय पर 100 फिट रोड़, महावीर नगर, सिविल लाईन, माणक चौक, खमनोर ब्लॉक में पाखंड, केसरपूरा, सेमा, रेलमगरा मंे दरीबा, भीम ब्लॉक में छापली, कालावास, लाखागुड़ा, कुम्भलगढ़ ब्लॉक में चारभुजा गांव में फोगिंग की गई है।
उन्होंने बताया की मलेरीया पी.एफ, चिकनगुनिया व डेंगु पॉजीटीव पायें जाने पर रोगी के घर के साथ ही आस - पास के 20 से 30 घरों में पायरेथ्रम का छीड़काव कीया जा रहा है। 
उन्होंने बताया की मौसमी बिमारीयों के मध्येनजर जिला स्तर पर एपीडिमियोंलोजिस्ट हरीश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है जो तुरंत प्रभावित क्षैत्र में जाकर मौसमी बिमारीयों की रोकथाम को लेकर कार्यवाही करती है। 

फोटो कैप्शन:- केलवा में मच्छर रोधी फोगिंग करते हुयें स्वास्थ्य कार्यकर्ता।

No comments:

Post a Comment