Tuesday, 14 August 2018





मौसमी बिमारीयों की रोकथाम को लेकर सजगता बरते - सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़
देवगढ़ में खंड स्तरीय समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन 
राजसमंद, 14 अगस्त। बरसात के मौसम में जलजनित डायरिया, हैजा तथा वैक्टर जनित बिमारीयों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया के फैलने की पुरी संभावना होती है। बिमारीयों की रोकथाम के लियें लगातार अपने क्षैत्रो में एण्टीलार्वा गतिविधियों के साथ ही लोगो को साफ - सफाई एवं शुद्ध पेयजल के इस्तेमाल करने की सलाह देवें। यह निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने देवगढ़ में आयोजित खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में दियें। 
उन्होंने कहा की मौसमी बिमारीयों की रोकथाम के लियें चिकित्सा संस्थानो पर पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा मुख्यालय पर ही रहें जिससें आमजन को किसी तरह की समस्या नहीं हों। 
बैठक में उन्होंने टी.बी कार्यक्रम के तहत निक्षय पोषण योजना की जानकारी देते हुयें बताया की टी.बी रोगियों को पोषण सहायता के लियें प्रतिमाह 500 रूपयें सिधें उनके बैंक खातो में हस्तांतरित कियें जा रहें है। इसके लियें आशा सहयोगिनीयां अपने गांव में टी.बी रोगियों के खाता संख्या एवं आधार नम्बर का संकलन किया जा रहा है।  एएनएम की जिम्मेदारी होगी की वह अपने क्षैत्र की सभी टी.बी रोगियों के खाता संख्या एवं आधार नम्बर निक्षय पोर्टल पर अपडेट करवायें जिससें रोगियों को योजना का लाभ मिल सकें। 
उन्होंने क्षैत्र में सिलिकोसिस मरीजो को चिन्हीत करने के लियें सीएचसी स्तर पर लगने वाले शिविर में संभावित मरीजो को रेफर करने के लियंे निर्देशित कियंें जिससें मरीजो को योजनाओं का लाभ मिल सकें। 
बैठक में उन्होने ग्रामीणों को एएनएम द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं से सम्बन्धित एसडीआर रजिस्टर को अपडेट रखने एवं ममता कार्ड की प्रविष्ठीयों को गम्भीरता के साथ भरने के लियें निर्देशित किया।  बैठक में बुद्धराम राजोरिया, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ तुलसी राम संाखला, श्रवण शर्मा, खंड कार्यक्रम प्रबंधक उत्तम मेवाड़ा के साथ ही खंड की सभी एएनमए, एलएचवी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थें।

Monday, 13 August 2018






10 हजार से अधिक अधिक किशोर तक पहुंचा रोगो से आजादी का संदेश 
रोगो से आजादी पखवाड़े के तहत विद्यालयों में जारी है जागरूकता कार्यक्रम

राजसमंद, 13 अगस्त। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आगामी 15 अगस्त तक संचालित होने वाले किशोरो की रोगो से आजादी पखवाड़े के तहत जिलें के विभिन्न विद्यालयों में अब तक 10 हजार से अधिक किशोर -किशोरीयों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों एवं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर प्रशिक्षित काउन्सलरर्स द्वारा जानकारी दी जा रही है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की विद्यालयों में विभिन्न सर्जनात्मक निबंध, पोस्टर, मेहंदी प्रतियोगिताओं, प्रश्नोत्तरी, खेल - कुद गतिविधियों के माध्यम से किशोर स्वास्थ्य को लेकर किशोर - किशारीयों को जागरूक किया गया तथा विजेता प्रतिभागीयों को पुरूस्कृत भी किया जा रहा है।
उन्होंने बताया की विद्यालयों में प्रशिक्षित काउन्सलर्स द्वारा शारीरिक स्वास्थ्य, सही खान - पान, अनीमिया के लक्षण एवं रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य , किशोरावस्था में गर्भावस्था, माहवारी स्वच्छता, आरटीआई/एसटीआई के बारें में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही किशोर - किशोरीयों के हिमोग्लोबीन की जांच की गई, किशोरीयों को सेनेटरी नेपकीन का वितरण भी किया जा रहा है। 
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी आरसीएचओं डॉ सुरेश मीणा ने बताया की  विद्यालयों में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरो को मुहैया करवाई जा रही सेवाओं के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुयें बताया जा रहा है की चिकित्सा संस्थानो में किशोर के लियें उजाला क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है जहां किशोरो को स्वास्थ्य संबंधी काउसलिंग के साथ ही चिकित्सा सेवायें देने हेतु सहायता की जा रही है। कार्यक्रम के तहत किशोरो की सहायता के लियें राज्य स्तर पर संचालित 104/108 निःशुल्क टोल फ्री सेवाओं के बारें जानकारी दी जा रही है। 
पखवाडे़ के तहत जिला समन्वयक दिलीप श्रीमाली, काउन्सलर मोनिका शर्मा, पुष्कर सुखवाल, चेतन दुरिया, राजेन्द्र सिंह प्रतिदिन विद्यालयों में जाकर किशोर स्वास्थ्य को लेकर किशोरो के साथ - साथ अध्यापको एवं परिजनों को इस मुद्दे पर जागरूक किया जा रहा है। 

Wednesday, 8 August 2018



गांव हो या नगर आशा पहुंच रही टी.बी रोगी के द्वार
निक्षय पोषण योजना में टी.बी मरीजो को लाभान्वित करने की मुहिम

राजसमंद, 8 अगस्त। टी. बी मरीजो को पोषण सहायता के लियें 500 रूपयें प्रतिमाह सीधे मरीजो के खाते में जमा करवानें की योजना निक्षय पोषण योजना को गति देने के लियें  विभाग ने मुहिम छेड़ते हुयें आशाओं के माध्यम से सभी टी.बी रोगियों केे बैंक खाता संख्या और आधार नम्बर संकलित करने के लियें मुहिम छेड़ दी है। आशा अपने - अपने गांव व वार्ड में टी.बी रोगियों के घर पहुंच जानकारी संकलित कर रही है।  
योजना का लाभ टी.बी मरीजो को तभी मिल सकता है जब लाभार्थी के बैंक खाता संख्या एवं उनके आधार नम्बर टी.बी के निक्षय पोर्टल पर हो। इसके लियें सभी आशाओं को अपने गांव में रहने वाले टी.बी रोगियों की सूची उपलब्ध करवाई गई है। जिससे वे अपने गांव में  टी.बी रोगियों के बैंक खाता संख्या एवं आधार नम्बर लेकर पोर्टल पर अपडेट करवा सकें। 
मिशन निदेशक एनएचएम श्री नवीन जैन ने निर्देशित किया है की आशायें आगामी 14 अगस्त तक अपने गांव में रहने वाले टी.बी रोगियों के शत - प्रतिशत बैंक खाता संख्या एवं आधार नम्बर संकलित करेगी तथा 31 अगस्त तक शतप्रतिशत डेटा को पोर्टल पर अपडेट किया जायेगा। जिससे सभी टी. बी रोगियों को योजना का लाभ मिल सके और वे प्रति माह अपने बैंक खाते में पोषण सहायता के लियें सरकार से मिलने वाले 500 रूपयें की राशि प्राप्त कर सकें। 


Thursday, 2 August 2018


15 अगस्त तक जिले में मनाया जायेगा रोगो से आजादी पखवाड़ा
किशोर - किशारियों के साथ ही अभिभावको एवं अध्यापको करेंगे जागरूक 

राजसमंद, 2 अगस्त। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 15 अगस्त तक जिलें में रोगो से आजादी पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसके तहत किशोर - किशारियों के साथ ही अभिभावको एवं अध्यापको को किशोर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक किया जायेगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिलें के विद्यालयों एवं ऐसे स्थान जहां किशोर बड़ी संख्या में उपस्थित हो वहां रोगो से आजादी पखवाड़े के तहत कार्यक्रम आयोजित कियें जायेंगे। 
उन्होंने बताया की किशोरो के साथ उनके अभिभावकों एवं अध्यापको के साथ ही समुदाय के लोगो को शारीरिक स्वास्थ्य, सही खान - पान, अनीमिया के लक्षण एवं रोकथाम के उपाय, मानसिक स्वास्थ्य, किशोरावस्था में गर्भावस्था, माहवारी स्वच्छता, आरटीआई, एसटीआई अन्य मौसमी बीमारियां व उनके रोकथाम के घरेलू तरीको के बारें में संवाद, विडियों प्रदर्शन एवं विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से जानकारी दी जायेगी। जिसमें सम्बधित क्षैत्र के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एल.एच.वी, एएनएम एवं गांव की आशा उपस्थित रहेगी। 
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया की आयोजन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई है । जिसके तहत गांव गिलुण्ड, रेलमगरा, सिन्देसरकलां, पीपली अहिरान, जवासिया, पछमता, कुरज, सकरावास, कोटड़ी, बामणियाकलां, भीम, बली जस्साखेड़ा, टोगी, डूंूगाजी का गांव, धर्मेशपुरी, नन्दावट, मण्डावर, भगवानदाकलां, मोरचणा, पीपरड़ा, कुंवारिया, घाटी, बिनोल, महा सतियों की मादड़ी, मोही, केलवा, खमनोर, मोलेला, खेड़ी, सेमा, राबचा, टांटोल, सेाई, मलिदा में कार्यक्रमो का आयोजन किया जाना है।

Sunday, 29 July 2018




यशोदा की सजगता से एक नवजात बच्ची की बेहतर होगी जिंदगी

हाल ही में राज्य स्तर पर आयोजित यशोदा संवाद में यशोदा की मिली थी मुफ्त सर्जरी की जानकारी

राजसमंद, 29 जुलाई। कांकरोली के वार्ड नम्बर 20 निवासी सपना पत्नी उदयलाल जैन ने आर.के. राजकीय जिला चिकित्सालय में एक नवजात बालिका को जन्म दिया। बालिका के जन्मजात विकृति कटे - फटे होंठ एवं तालु को देखकर नवजात एवं मां की देखभाल के लियें यशोदा के पद पर हॉस्पीटल में कार्यरत श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने तुरंत उच्चाधिकारीयों को नवजात बालिका के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भेजकर बच्ची के ईलाज के लियें आवश्यक जानकारी दी। यशोदा की सजगता से इस बालिका की सर्जरी जल्दी ही बिल्कुल निःशुल्क हो जायेगी तथा बच्ची को एक बेहतर जिंदगी नसीब होगी। 
रंग लाया यशोदा संवाद.............
यशोदा रजनी श्रीवास्तव ने बताया की बीते 19 जुलाई को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम श्री नवीन जैन की पहल पर समुचे प्रदेश से यशोदाओं के संवाद का आयोजन जयपुर में किया गया। जिसमें श्री नवीन जैन ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारें में सभी यशोदाओं को जानकारी दी की जन्मजात विकृति के शिशुओं एवं बालक - बालिकाओं का इलाज बिल्कुल निःशुल्क हो रहा है। ऐसे मामलो को तुरंत ध्यान में लायें जिससें जन्मजात विकृतियों की इलाज तुरंत कर शिशुओं के आगे के जीवन को स्वस्थ बनाया जा सके वे एक बेहतर जिंदगी जी सके। 
 बालिका के पिता उदयलाल ने बताया की वह एक फेक्ट्री में ठेके पर नौकरी करते है तथा उनके दो और लड़कीया है। जिसमें से एक बच्ची को जन्म से यही समस्या थी और सर्जरी के लियें प्राईवेट हॉस्पीटल में बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी जिसे जुटाने के लियें उन्हें कई दिक्कतो का सामना करना पड़ा।  
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया की नवजात बालिका के डिलीवरी पॉइन्ट पर ही स्क्रीनिंग हो जाने से जिला स्तर से फॉलोअप करते हुयें आवश्यक जांचो के बाद तुरंत सर्जरी के लियें उच्च चिकित्सासंस्थान पर रेफर कर इलाज सुनिश्चित किया जायेगा। 
जिला आशा समन्वयक श्री हरिशंकर शर्मा ने बताया की राजसमंद में ही निवासरत माता सपना एवं पिता से बात कर आरबीएसके कार्यक्रम में इलाज की पुरी प्रक्रिया के बारें में जानकारी दे दी है। 

Saturday, 28 July 2018



विद्यालयों में मच रही किशोर स्वास्थ्य दिवस की धूम

राजसमंद, 28 जुलाई। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिले के विद्यालयों में किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक तरीको से छात्र-छात्राओं को किशोरावस्था विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारें में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालयों में किशोरो में एनीमिया की जांच, संतुलित शारिरीक विकास के लियें बी.एम.आई स्क्रीनिंग, आयरन फोलिक एसिड एवं एल्बेंडाजॉल के वितरण के साथ - साथ संतुलित आहार एवं पोषण, घरो में जेंडर आधारित भेदभाव के बारें में जानकारी दी जा रही है ।
उन्होंने बताया की कार्यक्रमों में बाल विवाह के दुष्परिणामों, किशोरावस्था में गर्भधारण के बुरे परिणामों, प्रजनन तंत्र संक्रमण, यौन संचारित संक्रमण, माहवारी, गर्भनिरोधक साधन, गर्भसमापन, विवाह पूर्व परामर्श, नशे के दुष्परिणामों, किशोरावस्था में मानसिक तनाव, निराशा, अवसाद पर विस्तार से चर्चा की जा रही है।
कार्यक्रमों में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वस्थ जीवन शैली, व्यायाम, असंक्रमक बिमारीयों को लेकर भी किशोरों को काउन्सलरर्स द्वारा जागरूक किया जा रहा है। 
जिलें के 26 विद्यालयों में इन दिनो किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से एएनएम, आशा, काउन्सलर के मिलकर विद्यालयों में किशोरो विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं मनोरंजक खेलो के माध्यम से किशोरावस्था की गुत्थीयों को सुलझा रहें है। 

Tuesday, 24 July 2018





मातृ - शिशु स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में रहा अव्वल
मिसाल कार्यक्रम में राजसमंद जिला संपूर्ण प्रदेश में दूसरे पायदान पर
राजसमंद, 24 जुलाई। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध हो इसके लियें निती आयोग द्वारा  मुख्य स्वास्थ्य सूचकांको पर की जाने वाली मोनिटरिंग को लेकर राज्य स्तर से मिसाल कार्यक्रम के तहत जून माह की रेंकिंग में राजसमंद जिले ने समुचे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं पहले स्थान पर झुंझनु रहा है। यह जानकारी आज आयोजित विडियों कॉन्फ्रेन्स में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती वीनू गुप्ता ने दी।
विडियों कॉन्फ्रेन्स में मिशन निदेशक एनएचएम श्री नवीन जैन ने निर्देशित किया की प्रतिमाह जारी की जाने वाली रेंकिंग से जिलो के विभागिय अधिकारीयों को यह देखना होगा की कोनसे स्वास्थ्य सूचकांक या कौनसा चिकित्सा संस्थान का प्रदर्शन कमजोर रहा है। वहां ध्यान देकर उनके प्रदर्शन में सूधार करें ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की मातृ स्वास्थ्य शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, परिवार कल्याण, गैर संचारी रोग, संचारी रोग, मलेरीया, डेंगु, टी.बी, चिकित्सा संस्थानो पर आवश्यक दवाओं एवं जांचो की उपलब्धता, बेहतर रिपोर्टींग, राजकीय चिकित्सा संस्थानों में रोगीयों की संतुष्टी जैसी अन्य कई महत्वपूर्ण चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर रंेकिंग की गई जिसमें जिला दूसरे पायदान पर रहा जो गौरव का विषय है। 
उन्होंने कहा की गांव स्तर पर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सा संस्थानो के स्टॉफ एवं चिकित्सा अधिकारी सहित पूरे जिले की टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिलें में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं मिले इसके लियें नियमित मोनिटरींग करके जिन कार्यक्रमो में कमजोर रहे है जिलें को पहले पायदान पर लायें ऐसा प्रयास करेंगे। 
जिला स्तर से विडियो कॉन्फ्रेन्स में सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी आर.के. राजकीय जिला चिकित्सालय डॉ नरेन्द्र पालीवाल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी सामान्य चिकित्सालय डॉ बी. पी जैन, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा, डिप्टी सीएमएचओं परिवार कल्याण डॉ मीठालाल मीणा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशीष दाधीच सहित जिलें के सभी खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थें।