Thursday, 3 January 2019



 देवांश के दिल में छेद की हुई निःशुल्क सर्जरी
आरबीएसके ने फिर एक गरीब परिवार को खूशीयों की सौगात

राजसमंद, 3 जनवरी।  देवांश थोड़ा चलता तो सांस फूलने लगती, बार - बार बीमार होना और शरीर में कमजोरी ने तो जैसे देवांश को घर में ही कैद करके रख दिया न तो वो खेल पाता और न ही स्कूल में मन लगता। इन सब का कारण देवांश के दिल में जन्म से ही छेद होना था, लेकिन परिवार गरीबी के कारण सर्जरी करवाने में लाचार था। सरकार के राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत देवांश के दिल में छेद की निःशुल्क सर्जरी हो गई तथा वह अब पूरी तरह स्वस्थ है और उसका खोया बचपन वापस लौट आया है।  
  देवांश के माता - पिता उसमें बचपन की शरारते, चंचलता और उसकी मस्तीयां ढूंढते लेकिन देवांश तो हर समय सुस्त और निढाल सा रहता। एक दिन अचानक देवांश के सीने  में दर्द हुआ और उल्टीयां हुई, परिजन उदयपुर स्थित निजी हॉस्पीटल लेकर गयंे जहां जांच के बाद पता लगा की देवांश के दिल में छेद है। हार्ट की सर्जरी के लिये करीब ढाई लाख रूपयों का खर्च बताया गया जो एक गरीब परिवार के लिये खर्च कर पाना नामुमकिन था इसलिये कुछ दवाईयां लेकर परिवार जन देवांश को वापस घर ले आए। 
  इसी बीच देवांश के स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंचोली में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मोबाईल हैल्थ टीम पहुंची और बच्चों की स्वास्थ्य जांच के दौरान देवांश के दिल में असामान्य धड़कनो की पहचान कर टीम ने मां लीला देवी को स्कूल में बुला कर पुछताछ की तो लीला देवी ने बताया की बिमारी तो है लेकिन ऑपरेशन के लिए रूपयों का जुगाड़ नहीं हो पा रहा है देवांश के पिता ऑपरेशन के लिए खेती की जमीन भी बेचने की कोशिश में लगे हुए है। 
मोबाईल हैल्थ टीम में आयुष चिकित्सक डॉ निशांत शर्मा और राजेश मित्तल ने देवांश की मां लीला देवी को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की देवांश के हार्ट की सर्जरी बिल्कुल निःशुल्क हो जायेगी तथा देवांश को उच्च चिकित्सा संस्थान पर रेफर कर दिया। 
अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी डॉ दीपिका दाधीच ने बताया की कार्यक्रम के तहत देवांश के हार्ट की निःशुल्क सर्जरी उदयपुर स्थित एक निजी हॉस्पीटल में बिल्कुल निःशुल्क हो गई है तथा देवांश को हॉस्पीटल से छुट्टी दे दी गई है। 
देवांश के पिता शांतिलाल ने बताया की वह एक टायर पंक्चर की दूकान पर नौकरी करते है तथा जैसे तैसे घर का गुजारा कर रहें है ऑपरेशन में लगने वाले इतने रूपयों का प्रबंध वह पुश्तेनी खेत को बेच कर करने की जुगत मे थें। लेकिन सरकार के इस कार्यक्रम के कारण उनका एक भी रूपया खर्च नहीं हुआ और बेटे देंवाश की हार्ट सर्जरी भी हो गई।  

Monday, 31 December 2018






सम्पूर्ण जिले में नो टोबेको डेे के तहत हुई कार्यवाही
कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर चिकित्सा विभाग ने काटें 20 हजार 801 रूपयें के चालान

राजसमंद, 31 दिसम्बर। तम्बाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लियें समुचे जिलें में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों के नेतृत्व में दलो ने सार्वजनिक स्थानों एवं तम्बाकू विक्रेताओं के यहां कार्यवाही कर 394 चालान काट 20 हजार 801 रूपयें का जुर्माना वसूल किया गया। 
जिला नोडल अधिकारी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की सभी खंड में विभाग द्वारा कोटपा अधिनियम के तहत नो टोबेको डे के अवसर पर विस्तृत कार्यवाही की गई। 
उन्होंने बताया की कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानो पर ध्रुम्रपान करना , शैक्षिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद बेचना, नाबालिगो को एंव नाबालिगो द्वारा तम्बाकू उत्पाद बेचना, सभी प्रकार के तम्बाकू उत्पादो के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों पर प्रतिबंध है। 
उन्होंने बताया की नो टोबेको डे पर विभाग द्वारा गठीत कियें गये दलो द्वारा आमजन को तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई तथा विक्रेताओं को एक्ट की पालना करने के लियें निर्देशित किया गया। 

Thursday, 27 December 2018






सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने किया सीएचसी चारभुजा का औचक निरीक्षण 
निरीक्षण में पाई कमियों को तुरंत दुरूस्त करने के दिये निर्देश
राजसमंद, 27 दिसम्बर। सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चारभुजा का औचक निरीक्षण कर वहां उपस्थित चिकित्सा अधिकारी एवं स्टॉफ को आमजन एवं रोगियों की सुविधा के लियें चिकित्सा संस्थान में तत्काल सुधार करने के लियें निर्देशित किया । 
निरीक्षण के दौरान पहुंचे खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश कुमार, खंड लेखाकार को निर्देशित किया की डिजिटल एक्सरे मशीन को दो दिवस के भीतर इन्सटॉल करवायें एवं मशीन संचालन हेतु एक कार्मिक को जिला चिकित्सालय में 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लियें तुरंत भिजवायें।
सीएमएचओं डॉ गौड़ ने अनटाईड फंड का उपयोग करते हुयें चिकित्सा संस्थान में बिजली संबंधी व्यवस्थाओं के दुरस्तीकरण के लियें तत्काल अनुमानित लागत का तकमिना बना कर पुरानी वायरींग को बदलने के लियंे निर्देशित किया तथा रोगीयों एवं आमजन के लियें आर ओ वाटर प्यूरीफायर लगवाने के लियें निर्देशित किया। साथ ही राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की दृष्टी से संचालित उजाला क्लिनिक को संस्थान में आगे की और शिफ्ट कर तय मापदण्डानुसार व्यवस्थायें सुनिश्चि करने के लियें निर्देशित किया।
 डॉ गौड़ ने मुख्य सड़क पर चिकित्सा संस्थान के बोर्ड को दुरूस्त करने के लियें निर्देशित किया तथा खंड कार्यक्रम प्रबंधक को एनएचएम के एनएचएम के प्रोग्राम इम्पलिमेंटेशन प्लान में चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टॉफ के क्वार्टर तथा चिकित्सा संस्थान में  रिपेयरिंग के कार्य को शामिल करने के लियें निर्देशित किया।
डॉ गौड़ ने चिकित्सा संस्थान में दवा वितरण केन्द्र, जांच कक्ष, चिकित्सक कक्ष, लेबर रूम, वार्ड रूम का दौरा किया तथा जहां कही कमीयां नजर आई तुरंत संबंधित कार्मिक को नोट कराया तथा आगामी एक सप्ताह में व्यवस्थायें सुचारू करने के लियें निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान पुर्व जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर एवं अन्य ग्रामीण भी चिकित्सा संस्थान पर पहुंचे तथा चिकित्सा संस्थान के संचालन को लेकर अपने सुझाव दियें। 

Wednesday, 26 December 2018





चिकित्सा संस्थाओं का हुआ मैराथन औचक निरीक्षण 
सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने निरीक्षण दौरान दियें आवश्यक निर्देश 
बनेडि़या एवं धनेरीया होंगे हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर रूप में विकसीत 

राजसमंद, 26 दिसम्बर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने रेलमगरा ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेडि़या, धनेरीयागढ़ एवं सीएचसी दरीबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा संस्थानो का विस्तार से अवलोकन कर चिकित्सा अधिकारीयों एवं स्टॉफ को आवश्यक निर्देश दियें। 
उन्होंने चिकित्सा संस्थानो में लेबर रूम, दवा वितरण केन्द्र, स्टोर रूम, वार्ड एवं टीकाकरण कक्ष का विस्तार से निरीक्षण किया तथा जहां कही भी पर्दे, कुर्सी, डिजीटल वॉच, दवॉईयों के भण्डारण के लियें रेक्स, जांच उपकरणों की कमी नजर आई तुरंत अनटाईड फण्ड से इनको क्रय कर तत्काल उपब्लधता सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।  
उन्होनें निःशुल्क दवा एवं जांच योजना के तहत पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर निर्धारित दवाओं एवं जांचो की उपलब्धता की जानकारी ली तथा हर हाल में रोगीयों के लियें दवाओं एवं जांचो की उपलब्धता रहें इसके लियें निर्देशित किया ।  
उन्होंने डॉक्टर्स एवं स्टॉफ को निर्देशित किया की वे निर्धारित पौशाक में पहचान पत्र के साथ चिकित्सा संस्थान में उपस्थित रहें तथा चिकित्सा संस्थान में इन्फा स्ट्रक्चर की आवश्यकता होने पर आगामी वर्ष के एनएचएम कार्यक्रम क्रियान्वयन प्लान में लेने के लियें निर्देशित किया ।
उन्होंने पीएचसी धनेरीयागढ़ एवं बनेडि़या के चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देेशित किया की इन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो को हैल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर के रूप में विकसीत किया जायेगा जिसके लियें निर्धारीत मापदण्ड के अनुसार बिल्डींग की ब्राण्डींग करें एवं यूनिवर्सल गैर संचारी रोगो की स्क्रीनिंग के लियें तत्काल कार्यवाही शुरू करें।
निरीक्षण दौरान कार्यवाहक उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजकुमार खोलिया भी साथ थें। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगो से सम्बन्धित रिकार्ड का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दियें। 

Monday, 24 December 2018



जिनिशा का बचपन मुस्कुराया 
  आरबीएसके के तहत निःशुल्क हो गई सर्जरी

राजसमंद, 24 दिसम्बर। आर.के राजकीय जिला चिकित्सालय में इसी वर्ष 28 जुलाई को पैदा हुई जिनिशा को जन्म से ही कटे - फटे होंठ एवं तालु की विकृति थी। जिसके कारण जिनिशा की मां सपना और पिता उदयलाल जैन उदास हो गयें और मासूम जिनिशा के ईलाज और भविष्य को लेकर आशंकित थें। लेकिन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासूम जिनिशा की निःशुल्क सफल सर्जरी हो गई और अब वह दूसरे बच्चों की तरह बिल्कुल स्वस्थ और सुंदर हो गई है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जन्म से 6 सप्ताह के बच्चों को डिलीवरी पोइन्ट यानी प्रसव वाले चिकित्सा संस्थानो पर स्क्रीनिंग किया जा रहा है। जिसके तहत आर.के. राजकीय जिला चिकित्सालय में कार्यरत यशोदा रजनी श्रीवास्तव ने सजगता से मामले की जानकारी उच्चाधिकारीयों को समय पर दी जिससे बच्ची की निःशुल्क सर्जरी समय पर हो गई और अब वह स्वस्थ है।  
कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया की डिलीवरी पोइन्ट पर ही स्क्रीन हो जाने से बच्ची का जिला आशा कॉर्डिनेटर हरिशंकर शर्मा द्वारा लगातार फॉलोअप किया गया तथा जिनिशा का उदयपुर स्थित पेसीफिक हॉस्पीटल में क्लेफ्ट लिप एंड पैलेट की सफल निःशुल्क सर्जरी की गई।
शहर के वार्ड नम्बर 20 के निवासी जिनिशा के पिता के उदयलाल जैन ने बताया की वह एक निजी फेक्ट्री में ठेके पर कार्य करते है। जिनिशा के पहले हुई पुत्री में भी यह विकृति थी जिसके लियें बड़ी मशक्कत कर जैसे तैसे रूपयो का जुगाड़ कर सर्जरी करवाई। लेकिन फिर वापस सर्जरी के लियें एक बड़ी रकम का प्रबंध़ करना बहुत मुश्किल ही नही नामुमकिन था। 
जिनिशा की मां सपना ने कहा की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की बदौलत अब हमारी बच्ची दुसरे बच्चों की तरह सामान्य हो गई है तथा उसके होंठो पर मुस्कूराहट छा गई है। पुरा परिवार आभारी है ऐसे कार्यक्रम का जिसने जिनिशा के आशंकित भविष्य को सुनहरे भविष्य के रूप में बदल दिया है।  


Friday, 21 December 2018





हैल्थ वैलनेस सेंटर की बदौलत मासूम पूजा का नासाज दिल हुआ स्वस्थ
जहां थोड़ा चलने पर दम फूलता था, अब फर्राटे से दौड़ती है पूजा

राजसमंद, 21 दिसम्बर।  11 वर्षीय मासूम बच्ची पूजा सालवी थोड़ा चलती तो दम फूल जाता, कुछ भी खाती तो उल्टी हो जाती, आयें दिन सर्दी जुखाम और बुखार के चलते हमेशा बिमार रहती थी लेकिन हैल्थ वेलनेस सेंटर की बदौलत वह बिल्कुल स्वस्थ है तथा फर्राटे भर कर दौड़ रही है।  
हैल्थ वेलनेस सेंटर पर कार्यरत कम्यूनिटी हैल्थ ऑफीसर भावना बैन ने ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में गांव से आई महिलाओं एवं पंचाचती राज जनप्रतिनिधियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमो की जानकारी दी। भावना ने ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा भामाशाह योजनाओं के बारें में भी जानकारी दी तथा हद्य रोग से संबन्धित जानकारी प्रदान करते हुयें रोग के लक्षणों के बारें में विस्तार से जानकारी दी थी। 
समिति की बैठक समाप्त होने पर वहां आई नारायणी देवी ने अपनी बच्ची की बिमारी के बारें में कम्यूनिटी हैल्थ ऑफीसर से चर्चा करते हुयें बताया की बेटी पूजा थोड़ा चलती है तो दम फूल जाता है, आये दिन सर्दी जुखाम व बुखार के कारण बीमार रहती है और बहुत कमजोर है। 
कम्यूनिटी हैल्थ ऑफीसर भावना बैन ने बताया की वह नारायणी के साथ वहीं से उसके घर गई तथा पूजा की स्वास्थ्य जांच की जिसमें पता चला की भावना की धड़कन असामान्य प्रतीत हुई। भावना ने परिवार वालो को बताया की पूजा को जिला चिकित्सालय में शिशुु रोग विशेषज्ञ को बतायें। भावना ने जिला चिकित्सालय में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ को पुरे मामले की जानकारी देकर पूजा को रेफर किया। 
जिला चिकित्सालय से हद्य रोग की निश्चितता होने के बाद पूजा के परिवार जनो को पुजा के दिल के ऑपरेशन की आवश्यकता के बारें में चर्चा कि तो पिता दौला जी ने बताया की वह तो थोड़ी जमीन पर खेती - बाड़ी करते है और ऑपरेशन में खर्च होने वाले लाखो रूपयें कहा से लायेंगे। कम्यूनिटी हैल्थ ऑफीसर ने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पूजा की हार्ट सर्जरी निःशुल्क होने की जानकारी दी तथा क्षैत्र में भामाशाह योजना में पंजीबद्ध निजी चिकित्सालयो के नाम बताते हुयें उन्हें वहां पूजा का तुरंत ऑपरेशन कराने की सलाह दी। 
उदयपुर स्थित जे.के फोर्टिंज में पूजा की सफल हार्ट सर्जरी बिल्कुल निःशुल्क हो गई तथा पूजा अब पूरी तरह स्वस्थ है। नारायणी देवी अब भी नियमित रूप से पूजा को स्वास्थ्य जांच के लियें हैल्थ वैलनेस सेंटर पर लाती है।   

Wednesday, 19 December 2018



मासूम तपस्वी के दिल में सुराख का मुफ्त में हो गया ईलाज
अनमोल बचपन को लौटाया राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने 

राजसमंद, 15 दिसम्बर। 15 माह की मासूम तपस्वी के दिल में जन्म से ही सुराख था जिसके कारण उसकी बार - बार सांस फूल जाती थी आए दिन सर्दी जुखाम हो जाता और बिमार हो जाती थी। आस पास के डॉक्टर को बताते लेकिन कोई फर्क ही नहीं पड़ता, जन्म के कुछ माह बाद पता चला की तपस्वी के दिल में सुराख के कारण यह सब हो रहा है। लेकिन ऑपरेशन के भारी खर्च चलते परिवारजन ऑपरेशन करवाने में असमर्थ थे। 
कुछ बड़ी होने पर तपस्वी आंगनबाड़ी पर जाने लगी और इसी बीच राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आमेट की मोबाईल हैल्थ टीम तपस्वी की आंगनबाड़ी जाटीयाखेड़ी में पहुंची और बच्चों के स्वास्थ्य जांच के दौरान ही तपस्वी के दिल में समस्या नजर आई। 
टीम के डॉ चन्द्रवीर ने बताया की तपस्वी की मॉं सीमा जाट को बुलाकर पूछताछ की तो सामने आया की बिमारी का पता परिवार जन को था लेकिन ऑपरेशन के खर्च के कारण तपस्वी का ऑपरेशन नहीं करवा पा रहे थे। 
तपस्वी की मां सीमा जाट ने बताया की परिवार की आर्थिक स्थिती अच्छी नही हैै। तपस्वी के पिता दिनेश जाट मुंबई में किसी दुकान पर नौकरी करते है जिससे बमुश्किल घर चल पाता है ऐसे में ऑपरेशन के लिये लगने वाले लाखों रूपयो का इंतजाम करना बूते के बाहर है। 
टीम ने बच्ची की मां को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की तपस्वी के दिल का ऑपरेशन अच्छे प्राईवेट हॉस्पीटल में बिना एक रूपया खर्च किये पूरा हो जायेगा तथा तपस्वी जल्द ही ठीक हो जायेगी। 
तपस्वी के हार्ट की सफल सर्जरी बिल्कुल निःशुल्क जयपुर स्थित एक प्राईवेट हॉस्पीटल में सर्जन डॉ सुनिल कौशल और डॉ संजय खत्री द्वारा की गई। तपस्वी को अस्पताल से छूट्टी दे दी गई है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। 
तपस्वी के पिता दिनेश जाट ने बताया की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम का आभार जीवनभर रहेगा। जिस कार्यक्रम के कारण हमारी बच्ची का ईलाज जयपुर स्थित फोर्टिंज प्राईवेट हॉस्पीटल में हो सका जो हम कभी स्वप्न में भी नही सोच सकते थें।