Monday, 7 May 2018




देवीलाल को कैंसर के काल से बचा लाई भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना 

गरीब मजदूर का हुआ कैशलेस ऑपरेशन 

राजसमंद, 7 मई । चित्तोड़ शहर के बंूदी रोड़ पर रहने वाला देवीलाल मार्बल फेक्ट्री में मजदूरी करता है और अपने वृद्ध माता -पिता के साथ अपनी पत्नी और तीन संतानो के साथ हंसी खुशी जीवन यापन कर रहा था कि अचानक उसके मुंह में दर्द के साथ ही आवाज में बदलाव आना शुरू हुआ। दंत चिकित्सक ने कैंसर संदिग्ध मानते हुयंे बायोप्सी जांच के लियें नमुना लिया और जांच पॉजिटीव आई फिर क्या था। 
इस भयावह बिमारी का नाम सुनते ही 40 वर्षीय देवीलाल तो सुन्न रहा गया और अन्दर ही अन्दर ही सोचने लगा की अभी तो बच्चें भी पढ रहें है और जो कूछ भी दिहाड़ी मजदूरी से मिलता है वह तो परिवार को पालने में ही खर्च हो जाता है। ऐसे में वह ईलाज के लियें कैसे रूपयें जुटायेगा, और ईलाज के लियें लाखो रूपयें कौन उसे उधार देगा। 
इसी उधेड़बून में देवीलाल को मार्बल प्रसंस्करण फैक्ट्री में ही अपने साथी से जानकारी मिली की राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लियें  भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना संचालित की जा रही है जिसके तहत के तहत मुफ्त में ईलाज किया जा रहा है। 
 ईलाज के लियें कैंसर सर्जन डॉ देवेन्द्र जैन से मिला जिन्होंने बताया की अभी कैंसर प्रथम स्टेज का ही है वह ऑपरेशन के बाद सही हो जायेगा। डॉ देवेन्द्र उसें योजना की जानकारी देते हुयें अनन्ता हॉस्पीटल में पुरा ऑपरेशन और ईलाज निःशुल्क मिलने की जानकारी दी। 
देवीलाल तुरंत ही घर पहुुंचा और भामाशाह कार्ड व आवश्यक दस्तावेज लेकर देलवाड़ा स्थित अनन्ता हॉस्पीटल पहुंचा जहां उसकी डॉ देवेन्द्र जैन ने सफल ऑन्को सर्जरी की अब देवीलाल स्वस्थ है। 

देवीलाल ने की राज और योजना की तारीफ.......
देवीलाल ने कहा की वह कभी तम्बाकू पदार्थो का भी ईस्तेमाल नहीं करता फिर ऐसी बिमारी के बारें में सोचा तक नहीं था। घर परिवार में एकमात्र में ही कमाने वाला हूं और यदी मेरे कूछ हो जाता तो पूरा परिवार खानाबदोश हो जाता। अचानक इस गंभीर बिमारी का नाम सून वह तो रो पड़ा था। 
उपरवाले को भी खुब कोसा लेकिन कहते है की अंत भला तो सब भला। ईलाज हो जाने के बाद मुझे तो लगा की सरकार ने यह योजना मेरे लियें ही चलाई है। वह कहता नहीं थकता की सरकार ने मुझे ही नहीं मेरे परिवार को एक नया जीवन दे दिया है। 



गर्भवती महिलाओं की हाईपोथायरायड की जांच के साथ उपचार भी होगा मुफ्त    
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य बेहतरी के लियें एक बड़ा कदम 

राजसमंद, 7 मई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के सुदृढीकरण हेतु अब गर्भवती महिलायें हाईपोथायराडिज्म से ग्रस्त होने पर उनकी निःशुल्क जांच कर उपचार किया जायेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने  दी। 
डॉ गौड़ ने बताया की गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला में अनेक प्रकार की जटिलताऐं उपत्पन्न होने की सम्भावना रहती है। ंइन जटिलताओं में हाइपोथायराडिज्म एक प्रमुख कारण है जिससे ग्रसित होने पर गर्भवती महिला तथा गर्भस्थ शिशु में अनेक प्रकार के दुष्परिणाम का खतरा बना रहता है। 
उन्होंने बताया की आर.के.राजकीय जिला चिकित्सालय एवं सामान्य चिकित्सालय नाथद्वारा पर हाइपोथायरायडिज्म हेतु टी3, टी4 व टीएसएच की जांचे उपलब्ध है साथ ही उपचार हेतु उपयोग में आने वाली दवायें भी जिला व सामान्य चिकित्सालय में उपलब्ध करवायी गई है। 
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया की गर्भवती महिलाओं में  हाईपोथायरायडिज्म के कारण अनियमित दिल की धड़कन, घबराहट, चिड़चिड़ेपन के साथ ही कई शारिरीक  और मानसिक समस्यायें हो सकती है, समस्या अधिक होने तथा समय पर उपचार नहीं मिलने पर गर्भपात तक हो जाता है। गर्भावस्था में हाइपोथायरायडिज्म के कारण होने वाले शिशु के शारिरीक  और मानसिक स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलियें गर्भवती महिलाओं को प्रसव पुर्व जांच के दौरान लक्षणों के आधार पर हाईपोथायरायडिज्म की निःशुल्क जांच व उपचार उपलब्ध होने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य दोनो ही दृष्टी से अच्छा होगा।  
जिला स्तर से सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है की वे प्रति माह 9 तारिख को चिकित्सा संस्थानो पर आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान तथा सुरक्षित मातृत्व  दिवस के दौरान गर्भवती महिलाओं में हाइपोथायराडिज्म के लक्षण पायें जाने पर जिला एवं सामान्य अस्पताल में रेफर करें एवं आवश्यक जांच तथा उपचार सुनिश्चित करते हुयें फॅालोअप भी करें।  

Tuesday, 17 April 2018



ग्रामीणो की सजगता से रूप सिंह हुआ भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निःशुल्क उपचार 

राजसमंद। रूप सिंह ही हर दिन की तरह बकरीयों के लियें पेड़ पर चढ पेड़ की टहनियां काट रहा था की असंतुलित होकर निचे गिर पड़ा और एक हाथ बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आस -पास के लोग दौड़ कर आयें और रूप सिंह को तुरंत कांकरोली के एक निजी चिकित्सालय शर्मा हॉस्पीटल में लेकर आयें।

रूप सिंह ने बताया की गांव के लोगो ने ही घर से उनका भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड और आवश्यक दस्तावेज साथ लियें और शर्मा हॉस्पीटल लेकर आयें। जिससें बिना कोई खर्च उनके हाथ का ऑपरेशन प्राईवेट हॉस्पीटल में हो गया और ईलाज के लियें उनको किसी के सामने हाथ भी नहीं फैलाने पड़े।  

रूप सिंह बताता है की वह गांव में ही खेती - बाड़ी करता है और बकरीया पालता है एक लड़का है जो जोधपुर में किसी होटल में नौकरी करता है, लड़के की नौकरी से उसका परिवार ही बमुश्किल पलता है ऐसे में वह आर्थिक रूप से मेरी किसी तरह मदद नहीं कर पाता है। ऐसी तंगहाली में यह दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुयें हाथ का उपचार करवाना कर्ज लेकर ही संभव था। जिसको चुकाते- चुकाते कई साल बीत जातें। 
रूप सिंह के हाथ का ऑपरेशन कर बोन ग्राफ्टींग एवं प्लेटिंग की गई। रूप सिंह अभी हॉस्पीटल में ही उपचाररत है। योजना के बारें में वह बताया है की गांव में अब सभी हॉस्पीटल जाते समय भामाशाह कार्ड और आधार कार्ड साथ लेकर जाते है। इस योजना के कारण मेरा ईलाज प्राईवेट हॉस्पीटल में बिना किसी आर्थिक भार हो पाया है इसलियें सरकार के जितने गुण गांयें उतना ही कम है। 

Thursday, 12 April 2018


भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना ने वृद्ध दम्पत्ति को दिया सम्बल
पत्नी के बच्चेदानी और पति के हाथ का ऑपरेशन संभव हुआ भामाशाह स्वास्थ्य योजना की बदौलत

राजसमंद। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना किस तरह गांव - ढाणी तक पहुंच अशिक्षित, गरीबों को बिना किसी खर्च के ईलाज उपलब्ध करवा इनको नया जीवन दे रही है। इसका एक जीवंत उदाहरण नाथद्वारा तहसील के गांव पिपलिया में निवासरत गणेश कुंवर और उनके पति बाघ सिंह है। जिनको जीवन की इस असहाय अवस्था में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना ने सहारा देकर एक नया जीवन दिया है। 
गणेश कुंवर ना जाने कब से बिमारी की पीड़ा भोग रही थी लेकिन अपने परिवार की आर्थिक स्थिती के चलते उसने हॉस्पीटल जाने की नहीं सोची। ना जाने बिमारी पर कितना रूपया खर्च हो जायें जब घर में एक धैला ना हो, जीवन बकरीयों को चराने और दो वक्त की रोटी के जुगाड़ में बीत रहा हो ऐसे में ईलाज की सोचना भी दुश्वार सा था। 
वो एक दिन कैसे यूं ही मौहल्ले में अपने हमउम्र की महिलाओं के बीच बतियाते गणेश कुंवर की पीड़ा जुबां पर आ गई तो तपाक से एक महिला कह उठी भामाशाह कार्ड और आधार कार्ड लेईन हॉस्पीटल जावो सरकार मुफत में ईलाज करी री है।  बस फिर क्या था गणेश कुंवर वहां से सीधी घर आई और भामाशाह कार्ड और आधार ढूंढ कर पहुंच गई उदयपुर जनाना हॉस्पीटल फिर क्या था। डॉक्टर ने बताया की बच्चेदानी का ऑपरेशन होगा ,गणेश कुंवर ने अपने पास एक प्लास्टिक की थैली में सहेजकर रखे भामाशाह कार्ड और आधार कार्ड को बताया तो पात्र परिवार की पुष्टी कर गणेश कुंवर का बच्चेदानी का ऑपरेशन हो गया बिल्कुल कैशलेस। 
फिर 3 माह बाद पति बाघ सिंह गांव में लोकदेवता राड़ाजी के देवरे में घर में बनी रोटी का भोग लगाने गया तो सिढीयों से पैर फिसला और हाथ का फ्रेक्चर हो गया। गणेश कुंवर अब समझ गई भामाशाह कार्ड और आधार कार्ड साथ लेकर आर.के. हॉस्पीटल में आई और कार्ड बतायें। बाघ सिंह के हाथ का ऑपरेशन कर आवश्यक इम्प्लान्ट डाले गयें। ऑपरेशन डॉ नरेन्द्र पालीवाल और टीम ने किया। बिना किसी खर्च बाघ सिंह का बिल्कुल कैशलेस ईलाज भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में हो गया।  अभी बाघ सिंह आर.के हॉस्पीटल के ट्रोमा वार्ड मे भर्ती है।  
योजना के बारे में बात करते हुयंे डबडबाई आंखो के साथ अपनी कृतज्ञता व्यक्त करतें हुयंे कहती है ज्यादा भणी थकी नी हूं लेकिन हां अणी योजना म्हाने जीवाया है। रूपया वना ईलाज री वात रो दूर, कोई हाथ तक नी लगावे लेकीन यो कार्ड माणी बिमारी में राम है। अतार्थ रूपये बिना कोई बिमारी की जांच करने हाथ भी नहीं पकड़ता ऐसे में ईलाज की बात तो दूर ही समझो लेकीन भामाशाह कार्ड ने बिमारी में हमारा भगवान बनकर साथ दिया है। 

Sunday, 11 March 2018



नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिदंगी की 
जिला स्तर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र किशोरनगर से हुआ अभियान का शुभारम्भ 

राजसमंद, 11 मार्च। पल्स पोलियों अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ उपखंड अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने किशोर नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नौनिहालों को दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एल. डॅूंगरवाल,  उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्दी चुड़ीगर, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ललित पुरोहित, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राष्ट्र सहना आजाद सहित स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं वैक्सीनेटर उपस्थित थें। 
अभियान के तहत जिला स्तर से गठीत टीमो द्वारा जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं खंड स्तर पर कार्यरत अधिकारीयों ने गांवो में स्थापित पोलियों बूथों का औचक निरीक्षण कर अभियान का पर्यवेक्षण किया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ एवं उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर ने राजसमंद ब्लॉक में, प्रभारी जिला औषधी भण्डार डॉ अनिल जैन ने रेलमगरा, बीसीएमओं डॉ जे.पी बूनकर ने खमनोर में, बीसीएमओं डॉ प्रहलाद सिंह सौलंकी ने कुम्भलगढ़ में, बीसीएमओं डॉ अनुराग शर्मा ने आमेट में, बीसीएमओं डॉ कमलेश मीणा ने भीम में, बीसीएमओं डॉ मीठा लाल मीणा ने राजसमंद में, बीसीएमओं डॉ शैलेन्द्र सिंह ने देवगढ़ में, बीसीएमओं डॉ आर.पी शर्मा ने रेलमगरा में गांव - ढाणियों में अभियान के क्रियान्वयन का गहन पर्यवेक्षण किया। 
जिलें भर में अभियान के उत्साह पूर्वक अभिभावक अपने बच्चों को नजदीकी पोलियों बूथ पर लेकर आयें तथा पोलियों रोधी दवा पीलाई। 
सीएमएचओं डॉ पंकज गौड़ ने बताया की अभियान के तहत हाईरिस्क एरिया खनन क्षैत्र, ईंटभट्टो, निमार्णाधीन ईमारतो जैसे चिन्हित क्षैत्रो पर विशेष फोकस कर बच्चों को पोलियों रोधी दवा पीलाई गई। उन्होनें बताया की आगामी दो दिन में वंचित बच्चों को घर - घर जाकर दवा पीलाई जायेगी। 

Tuesday, 27 February 2018





मां और बच्चें के लियें वरदान साबित होगा पहला कदम कार्यक्रम - श्री पी.सी बेरवाल जिला कलक्टर 
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न 
राजसमंद , 27 फरवरी । महिला के गर्भवती होने से लेकर प्रसव के बाद तक सतत संपर्क एवं सलाह एवं मोनिटरींग के लियें जिलें में संचालित पहला कदम कार्यक्रम मां और बच्चें के लियें वरदान साबित होगा। ये विचार जिला कलक्टर श्री पी.सी बेरवाल ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में ब्लॉक रेलमगरा एवं देवगढ़ में कार्यक्रम के लागू करने के बाद गर्भवती महिलाओं के पंजीयन एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रहीे सेवाओं में आये सकारात्मक परिणामों को लेकर कहें। 
      उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को एएनएम एवं आशा से सतत संपर्क रखतें हुयें पहला कदम कार्यक्रम की  जानकारी देने तथा सपोर्टीव सुपरविजन के लियें निर्देशित किया। उन्होंने कहा की ये कोई शॉर्ट टर्म कार्ययोजना नहीं है बल्की इसके परिणाम भविष्य में मिलेंगे जो सुनिश्चित और सकारात्मक होंगे। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने बताया की पहला कदम कार्यक्रम के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण प्रसव पूर्व सेवायें प्रदान करने एवं शत प्रतिशत पंजीयन करने हेतु दिनांक 14 मार्च 2018 को प्रातः 9 बजे से जिले की सभी पीएचसी, सीएचसी, सामान्य एवं जिला चिकित्सालयों में शिविर आयोजित कियें जायेंगे। 
उन्होंने चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी एएनएम एवं आशा को पूर्व में सूचित करने एवं अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने कहा की 14 मार्च को सभी चिकित्सा संस्थानो पर समस्त गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व पंजीयन, गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, खून, यूरीन सहित विभिन्न जांचे निःशुल्क की जायेगी। गर्भवती महिलाओं को आईरन, कैल्सीयम की गोलियों का वितरण किया जायेगा। उन गर्भवती महिलाओं जिनके बैक खाता नहीं है उनको बैंक खाता खुलवाने एवं जिनके भामाशाह कार्ड नहीं है उनको भामाशाह कार्ड बनवाकर प्राप्त करने हेतु सहायता की जायेगी। 
जिला कलक्टर श्री पी.सी बेरवाल ने पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देशित किया की प्रत्येक माह आयोजित होने वाली सैक्टर बैठक आशा दिवस जिसमंे एएनएम, आशा उपस्थित होती है उपस्वास्थ्य केन्द्र एवं गांव वार प्रत्येक कार्यक्रम एवं योजना के रिपोर्ट की समीक्षा करें । जिससें आशा, एएनएम अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। 
उन्होंने कहा की पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरर्स को कार्य प्रबंधन के तहत सही तरीके से उपयोग करें जिससें विभागीय ऑनलाईन पोर्टल में क्षैत्र में दी जा रही सेवाओ की रिपोर्ट को समय पर फिड हो सके और कार्यक्रमों एवं योजनाओं की वस्तुस्थिती एंव प्रगति को सुनिश्चित किया जा सकें। 
बैठक में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत स्वास्थ्य मार्गदर्शको को जिला कलक्टर श्री पी.सी बेरवाल ने संस्थान में आ रहें मरीजों से संपर्क कर योजना में अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लियें निर्देशित किया। 
इससे पहले उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर ने मौसमी बिमारीयों, गैर संचारी रोगो की जिलें में वस्तुस्थिती से अवगत कराया तथा परिवार कल्याण कार्यक्रम के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को एएनएम एवं आशा के माध्यम से लाभार्थियांे से संपर्क करने के लियें निर्देशित किया। 
जिला नोडल अधिकारी मोनिटरींग एवोल्यूशन विनित दवे ने विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति को प्रजेन्टेशन के माध्यम से बैठक में सभी को अवगत कराया। 
बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एल. डूंगरवाल, डॉ बी.पी जैन, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे.पी. बूनकर, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, डॉ कमलेश मीणा,  डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ मीठालाल मीणा सहित सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित थें। 

Wednesday, 21 February 2018



प्रसव के बाद अत्यधिक रक्त स्त्राव की रोकथाम के लियें अब मीजोप्रोस्टॉल गोली
पूरी तरह समझाकर, सावधानी के साथ देवे गोलियां - डॉ सुरेश मीणा आरसीएचओं
राजसमंद, 21 फरवरी। देश एवं प्रदेश में होने वाली कुल मातृ मृत्यु की 40 प्रतिशत मृत्यु प्रसव के बाद अत्यधिक रक्त स्त्राव के कारण होती है। इसलियें मातृ मृत्यु को रोकने के लियें मीजोप्रोस्टॉल गोली का वितरण आशा द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने केलवाड़ा सीएचसी पर आयोजित एएनएम एवं आशाओं को इस संबंध में आयोजित कियें गयें प्रशिक्षण में दियें। 
उन्होंने बताया की यह कार्यक्रम जिलें में केवल कुम्भलगढ ब्लॉक के तीन सैक्टर मझेरा, रीछेड़ व केलवाड़ा में चयनित 14 गांवो में संचालित किया जायेगा जो सुदूर, अतिदुर्गम है जिसके कारण घर पर प्रसव होते है। 
आरसीएचओं डॉ सुरेश मीणा ने प्रशिक्षण में बताया की आशा एवं एएनएम को भरसक यह प्रयास करना चाहियें की प्रत्येक गर्भवती महिला का प्रसव चिकित्सा संस्थान पर ही हो फिर भी ऐसी परिस्थितियों में जहां महिला प्रसव के समय स्वास्थ्य केन्द्र पर नहीं पहुंच पाती है और प्रसव घर पर होना निश्चित है ऐसे में प्रसव पश्चात अत्यधिक रक्त स्वात्र से बचाव के लियें मीजोप्रोस्टॉल तीन गोली के एक पैकिट का वितरण गर्भावस्था के आठवें माह में करना है। 
उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बताया की घर पर प्रसव होने पर शिशु जन्म के तुरंत बाद और यदि प्रसव और शिशु जन्म रास्ते में हो जायें ऐसी परिस्थिती में यह तीनो गोलियां , एक बार में पानी के साथ शिशु जन्म के तुरंत बाद और आंवल निकलने से पहले गर्भवती महिला को लेनी होगी। गोली लेने से पहले यह सुनिश्चित करना है की गर्भ में दूसरा बच्चा नहीं है। 
मुख्य प्रशिक्षक डॉ कमलकांत शर्मा ने बताया की मीजोप्रोस्टॉल गोली को गर्भावस्था के दौरान, बच्चा होने से पहले नहीं लेना है। गोली को गर्भावस्था के दौरान और बच्चा होने से पहले लेने पर मां और बच्चे की जान खतरे में पड़ सकती है। आशा को यह सुनिश्चित करना होगा की गर्भवती महिला के साथ ही घर के अन्य सदस्यों को गोलियों के उपयोग के बारें मंे विस्तार से जानकारी देवे तथा गोली को घर पर सुरक्षित सूखे स्थान पर नमी, गर्मी और बच्चो से दूर रखने के लियें कहें। साथ ही ऐसी गर्भवती महिलाओं जिनके गर्भ में जुड़वा बच्चा हो, पहले ऑपरेशन से बच्चा हुआ हो, बच्चेदानी का कोई ऑपरेशन, बच्चा उल्टा या आड़ा हो, खुन की कमी एनिमिया हो, दिल की बिमारी हो या उक्त रक्तचाप हो को ये गोली का पैकिट नही देना है।
उन्होंने बताया की इन गोलियों के कोई बड़े दूष्प्रभाव नहीं है। कुछ सामान्य दुष्प्रभाव होते है बुखार, मितली, उल्टी, पेट के उपरी हिस्से में दर्द जो कुछ घंटो में समाप्त हो जाते है। प्रशिक्षण में खंड कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश सैनी ,संबंधित क्षैत्र की एएनएम, आशा उपस्थित थी।