Monday, 16 October 2017


इस दिवाली मिठाई के पैकिट पर छाया बेटीयां अनमोल है का संदेश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग का नवाचार 


राजसमंदए 16 अक्टूबर। आमजन को जागरूक करने के उदे्श्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर जिलें में पंजीकृत सोनोग्राफी केन्द्रो के सहयोग से जिलें के महत्पुर्ण मिठाई की दूकानों पर इस बार मिठाई के पैकिट के साथ ही बेटीयां अनमोल है का संदेश स्टीकर चस्पा कियें गयें है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा पंकज गौड़ ने बताया की आमजन में कन्या भ्रुण हत्या रोकथाम में सहयोग करने एवं घर . घर में इस संदेश को पहंुचाने के लियें इस दिपावली पर मिठाईयांे के पैकिट पर जिलें के पंजीकृत सोनोग्राफी संस्थानों के सहयोग से बेटीयां अनमोल है स्टीकर का वितरण जिलें के महत्वपुर्ण मिठाईयांे की दूकानो पर करवाया गया है। उन्होंने बताया की जिलें के मिठाई विक्रेता भी इस पुनित कार्य में अपना सहयोग दे रहें है ।
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने बताया की जिलें में कन्या भु्रण हत्या रोकथाम में कारगर मुखबिर योजना को प्रोत्साहित करने के उदे्श्य से निःशुल्क टोल फ्रि नम्बर 104ध्108 पर सूचना दियें की जानकारी भी स्टीकर में संजोयी गई है। 
आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर स्थित एक दूकान पर जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने इस जागरूकता गतिविधि की शुरूआत अपने हाथ से ग्राहकों को मिठाई के पैकिट देकर की। इस अवसर पर शर्मा हॉस्पीटल की डॉ कुसुम शर्माए जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक कपिल भारद्वाज एवं जिला आईईसी समन्वयक दिलीप श्रीमाली उपस्थित थें।

फोटो कैप्शन. जिला मुख्यालय पर स्थित एक दूकान पर बेटी अनमोल है स्टीकर युक्त पैकिट का वितरण कर शुभारंभ करतें आरसीएचओं डॉ सुरेश मीणा।  

Sunday, 15 October 2017



राहूल को इस दिवाली मिला सेहतमंद दिल का गिफ्ट
आर.बी.एस.के के तहत हुई निःशुल्क हार्ट सर्जरी, परिवार खुशियों से झुम उठा

राजसमंद, 15 अक्टूबर। जिलें के आंजना ग्राम पंचायत के सालिया खेड़ा गांव के 9 वर्षीय राहुल नाथ की हार्ट सर्जरी कर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम ने इस दिवाली उसे सेहतमंद दिल का गिफ्ट दिया है। जिससें राहुल का पुरा परिवार खुशियों से झुम उठा है।  
  सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय सालिया खेड़ा में 9 वर्षीय राहूल कक्षा 3 में पढ रहा हैै। राहूल के हद्य में जन्म से ही बिमारी है। धड़कने असामान्य गति से तेज चलती है , थोड़ा सा चलने में हांफना और सामान्य कामकाज करनें में दिक्कत महसूस होती है।  पिता भंवर नाथ दो - तीन बिघा जमीन पर खेती - बाड़ी करतें है जीससे परिवार का गुजर बसर करनें में ही मुश्किल आती है। 
भंवर नाथ बताते है की पहले राहूल की भीलवाड़ा मे कहीं निजी हॉस्पीटल में जांच करवायी लेकीन उन्होंने बताया की बच्चें को किसी बडे़ शहर के हॉस्पीटल में ले जाकर ऑपरेशन करवाना पडे़गा। ईलाज की बड़ी रकम सून में बच्चें को घर लेकर आ गया और उपर वाले के भरोसे छोड़ दिया की जब पैसा होगा तब ऑपरेशन करवायेंगे। 
अभी एक माह पहले ही आर.बी.एस.के मोबाईल टीम सालिया खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य जांच करने पहुंची तब राहुल की भी जांच हुई और उसे गंभीर हद्य रोग से ग्रस्त पाया। टीम के डॉ नरेश कुमार ने राहुल के पिता को निःशुल्क ऑपरेषन की जानकारी दी तो मानो उसकी मुराद पुरी हो गई। 
उदयपुर स्थित प्राईवेट हॉस्पीटल गीतांजली में सरकारी खर्च पर राहूल की सफल निःशुल्क हार्ट सर्जरी कर दी गई है राहूल अब घर आ गया है तथा स्वस्थ है। 
फोटो कैप्शन:- हॉस्पीटल में सफल हार्ट सर्जरी के बाद अपनी दादी के साथ राहूल । 

Wednesday, 4 October 2017


सुरक्षित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लियें शुरू हुआ पहला कदम कार्यक्रम 
जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग का सामुहिक नवाचार 

राजसमंद, 4 अक्टूबर। सुरक्षित मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के लियें प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग ने सामुहिक नवाचार करतें हुयें जिलें में पंजीकृत गर्भवती महिलाओं की शतप्रतिशत गुणवत्तापुर्ण प्रसव पुर्व जांच करने एवं संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के लियें सभी महिलाओं की ट्रेकिंग की जायेगी। यह जानकारी जिला कलक्टर श्री पी.सी बेरवाल ने खमनोंर में आयेाजित खंड स्तरीय विभागीय समीक्षा में सभी एनएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दी। 
उन्होंने कहा की  कार्यक्रम जिलें के सभी ब्लॉक में चलाया जायेगा जिसमें पंजीकृत गर्भवती महिला के स्वास्थ्य संबंधी सूचनायें आशा के माध्यम से एकत्रित की जायेगी एवं सैक्टर, खंड व जिला स्तर पर सतत समीक्षा की जायेगी। उन्होंने कार्यक्रम की आवश्यकता बताते हुयें कहा की जिलें में कुल पंजीकृत गर्भवती महिलाओं एवं संस्थागत प्रसव के आंकड़ो में काफी बड़ा अंतर है। इसलियें यह आवश्यक है की हम प्रत्येक गर्भवती महिला का चाहे उसका किसी निजी अथवा दूसरे जिलें मंे प्रसव हुआ हो हम प्रसुता महिला एवं शिशु के स्वास्थ्य की वस्तुस्थिती की जानकारी हमें हो।
समीक्षा बैठक में जिला कलक्टर ने सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को संबोधित करने हुयें कहा की समाज में पिछडे़ एवं वंचित वर्ग जो मुख्यधारा में नहीं है, अपने अधिकारों को लेकर जागरूक नहीं है तथा जो अशिक्षित है ऐसे क्षैत्र व समुदाय की जानकारी गांव स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जानकारी होनी चाहियें। उन्हें ऐसे क्षैत्र व समुदाय में विशेष प्रयास करनें चाहियें जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच वहां तक हो , उनकी समझ विकसीत हो और वे चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठा सकें। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पहला कदम कार्यक्रम की मंशा के अनुरूप कार्य कर शत प्रतिशत परिणाम देने के लियें निर्देशित किया। उन्होंने कहा की जिला स्तर पर कार्यक्रम की प्रारूप तय कर दिया गया है। जिसमें जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी से लेकर गांव स्तर तक के कार्मिको की जिम्मेदारी तय की गई है। 
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने जिलें में शुरू कियें जा रहें अभिनव कार्यक्रम पहला कदम के तहत आशा स्तर एवं एएनएम स्तर से कियें जाने वाले कार्यो एवं सूचना प्रारूपों की विस्तार से जानकारी दी एवं कार्यक्रम में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के लियें निर्देशित किया। 
 समीक्षा बैठक में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्ीन चुड़ीगर, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे.पी.बूनकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशीष दाधिच, आईईसी समन्वयक दिलीप श्रीमाली सहित सभी विभागीय कार्मिक उपस्थित थें। 

खंड रेलमगरा में भी हुई विभागीय समीक्षा बैठक..................

रेलमगरा में भी आयोजित खंड स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने जिलें में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर शुरू कियें जा रहें पहला कदम कार्यक्रम की जानकारी सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने कार्यक्रम के तहत तैयार कियें गयें रिपोर्टींग प्रारूप के बारें में विस्तार से चर्चा की। समीक्षा बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेन्द्र शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष दाधीच सहित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थें। 

Monday, 25 September 2017



सोनोग्राफी सेन्टर भी बेटीयां अनमोल है जागरूकता अभियान भागीदार बने - श्री पी.सी बैरवाल जिला कलक्टर 
जिला पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

राजसमंद, 25 सितम्बर। जिला पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुयें जिला कलक्टर श्री पी.सी बैरवाल ने कहा की लोगो में पीसीपीएनडीटी अधिनियम, मुखबीर योजना को लेकर आमजन में जागरूकता हेतु जिलें  में पंजीकृत सोनोग्राफी सेन्टर को भी भागीदारी निभाना चाहियें। यह निर्देश जिला समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं जिला कलक्टर श्री पी.सी बैरवाल ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त कियें। 
उन्होंने बताया की प्रत्येक ब्लॉक में बेटीयां अनमोल है जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोनोग्राफी केन्द्रो की मदद से आयोजित कियें जायें। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने कहा की दीपावली के त्यौहार के दौरान मिठाई के पैकिट पर बेटीयां अनमोल है के स्टीकरर्स सोनोग्राफी केन्द्रो के माध्यम से संपूर्ण जिलें में भिजवायें जायें जिससें आमजन में जागरूक हो सकें। 
बैठक में सभी सोनोग्राफी सेन्टर्स के चिकित्सकों ने बताया की सोनोग्राफी सेन्टर्स पर मुखबीर योजना की जानकारी का प्रदर्शन आमजन हेतु किया गया है। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता श्री राजकुमार दक ने लिंगानुपात रोकने को लेकर अपने सुझाव दियें।
जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी श्री कपिल भारद्वाज ने पूर्व बैठक में लियें गयें निर्णयों की अनुपालना के संबंध में जानकारी दी। बैठक में उपखंड समुचित प्राधिकारी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा, डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर, जिला जनसंपर्क अधिकारी डॉ दीपक आचार्य, जिला आईईसी समन्वयक दिलीप श्रीमाली, जिला सलाहकार समिति के सदस्य एवं सभी सोनोग्राफी केन्द्रो के चिकित्सक उपस्थित थें।


चिकित्सा अधिकारी प्रभारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मोनिटरिंग करें - श्री पी.सी बैरवाल जिला कलक्टरराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमो की हुई विस्तार से समीक्षा

राजसमंद, 25 सितम्बर। चिकित्सा अधिकारी पीएचसी स्तर पर आशा दिवस के दिन आयोजित होने वाली सैक्टर बैठक में अपने क्षैत्र में गर्भवती महिलाओं के शीघ्र रजिस्ट्रेशन, प्रसव पूर्व जांच, प्रसव पश्चात जांच, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान, प्रसूति नियोजन दिवस, मातृ एवं शिशु मृत्यु के कारणों, परिवार कल्याण जैसे विषयों पर निरन्तर समीक्षा करें एवं कम उपलब्धी के कारणों का पता लगायें। यह निर्देश जिला कलक्टर श्री पी.सी. बैरवाल ने जिला स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षता करतें हुयें सभी चिकित्सा अधिकारीयों को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में दियें।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारीयों को कहा की पीएचसी स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक को गुणवत्तापूर्ण आयोजित करें। कम उपलब्धी वाले स्वास्थ्य कार्मिको एएनएम एवं आशा सहयोगिनीयों से न्यून उपलब्धी के कारणों का पता करें तथा असंतोषजनक जवाब होने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु उच्च स्तर पर जानकारी देवें।
उन्होंने कहा की चिकित्सा अधिकारी सभी रिपोर्ट ऑनलाईन होने पहले चैक करें जिससें ऑनलाईन रिपोर्ट में किसी प्रकार की विसंगतियां नहीं रहें।   
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देशित किया की वे उनके क्षैत्र में संचालित राजकीय जनजाति एवं कस्तूरबां छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें तथा वहां बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लियें जानकारी दें।
उन्होंने कहा की आगामी बैठक से पूर्व सभी चिकित्सा अधिकारी छात्रावासो में जाकर रिपोर्ट भिजवायेंगे।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुयंे जिला कलक्टर ने निर्देशित किया की जिला औसत से कम उपलब्धी वाले राजकीय चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को नोटीस देंवे। उन्होंने चिकित्सा अधिकारीयों से कहा की वे स्वास्थ्य मार्गदर्शको के कार्य की सतत समीक्षा करें जिससें योजना के संचालन में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा नहीं हो।
उन्होंने निजी व राजकीय चिकित्सा संस्थान के प्रभारीयों को निर्देशित किया की वे क्लेम रीजेक्शन के प्रकरणों को तत्काल जिला शिकायत निवारण समिति को भिजवायें जिससें भुगतान हेतु राज्य स्तर पर भिजवायें जा सकें। 
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पंकज गौड़ ने जानकारी दी की प्रत्येक चिकित्सा संस्थान की ओपीडी के लगभग 30 प्रतिशत होना चाहियें। इसलियें सभी चिकित्सा संस्थान योजना के क्रियान्वयन को लेकर गम्भीरता बरते। 
बैठक में उपमुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ इकरामुद्दीन चुड़ीगर ने बताया की जिलें में मौसमी बिमारीयों की रोकथाम के लियें एन्टीलार्वल गतिविधीयां संचालित की जा रहीं है। जिला कलक्टर ने शहरी क्षैत्र में स्थानिय नगर परिषद् एवं नगर पालिकाओं के माध्यम से फोगिंग सुनिश्चित करे।
बैठक में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को लेकर स्लाईड प्रजेंटेशन के माध्यम से जिलें की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने जिलें में मातृ मृत्यु की समीक्षा को लेकर चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को विस्तार से निर्देश दियें तथा प्रसूता महिला का फॉलोअप सुनिश्चत करने के कहा। 
बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ सी.एल. डूंगरवाल, डॉ बी.पी जैन, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जे.पी. बूनकर, डॉ कमलेश मीणा, डॉ अनुराग शर्मा, डॉ शैलेन्द्र सिंह, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ मंजू पुरोहित, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ ललित पुरोहित, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशीष दाधीच, जिला नोडल अधिकारी विनित दवे जिला ईकाई के सभी सदस्यों सहित सीएचसी एवं पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थें।

Thursday, 14 September 2017




बेटीयां अनमोल है कार्यक्रम का कारवां पहुंचा भावा में 
आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा के विद्यार्थीयों ने जाना क्यों हो रहे डिकॉय ऑपरेशन


राजसमंद, 14 सितम्बर । चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला पीसीपीएनडीटी एवं आईईसी प्रकोष्ठ की और से डॉटर्स आर प्रीसीयस अभियान के तहत गुरूवार को आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भावा में व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जिला आईईसी समन्वयक दिलीप श्रीमाली ने विद्यार्थीयों को  घटते लिगानुपात से समाज में पैदा होने वाली विसंगतियों की जानकारी देते हुयें प्रदेश एवं जिलें में लिंगानुपात की वस्तुस्थिती बताई। 
उन्होंने बताया की समुचे देश मे राजस्थान प्रदेश पीसीपीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन में मॉडल बना है जिसका मुख्य कारण प्रदेश में मुखबीर योजना का सफलता पुर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन है। जिससें लिंग परिक्षण जैसे जघन्य अपराध में शामिल लोगो को 89 डिकॉय ऑपरेशन कर पकड़ा गया है। 
श्रीमाली ने बताया की समाज में बेटे की चाह के पीछे मिथ्या धारणायें बनी हुई जिन्हें स्वयं मानसिकता में परिवर्तन करके बदला जा सकता है। उन्होंने मुखबीर योजना के तहत लिंग परिक्षण की दृष्टी से गांव, आस- पडौस अथवा चिकित्सा संस्थान में कोई संदिग्ध गतिविधी नजर आने पर तुरंत 104/108 पर सूचना देने के लियें कहा तथा मुखबीर योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी।  
कार्यक्रम में एक मार्मिक फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमंे गर्भस्थ भ्रुण की विकासशील अवस्था को बतातें हुयें उसका किस अमानविय तरीको से समाप्त किया जाता है, बताया गया। 
जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक कपिल भारद्वाज ने लिंग परिक्षण रोकथाम के लियें कियें पीसीपीएनडीटी अधिनियम की जानकारी देते हुयें बताया की लिंग परिक्षण कानूनी अपराध है। उन्होंने जिला स्तर पर पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत कियें जा कार्यो की जानकारी दी तथा जिलें में संचालित सोनोग्राफी संस्थान तथा उनकी मोनिटरिंग की कार्यव्यवस्था के बारें में जानकारी दी। 
विद्यालय प्राचार्य श्रीमती सीमा गहलोत ने सभी विद्यार्थीयांे एवं शिक्षकों को लिंग परिक्षण रोकथाम की शपथ दिलायी।

Wednesday, 13 September 2017






बेटीयां अनमोल है व्याख्यान सून छात्र - छात्रायें बोले हम नहीं बनेंगे कातिल
राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ डाटर्स आर प्रीसीयस कार्यक्रम

राजसमंद, 13 सितम्बर। विद्यालयी छात्र - छात्राओं में कन्या भ्रुण हत्या को लेकर सजग करने के उदे्श्य से विभाग के पीसीपीएनडीटी एवं आईईसी प्रकोष्ठ की ओर से राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय पीपरड़ा में डाटर्स आर प्रीसीयस अभियान कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य महेश श्रीमाली के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता जिला आईईसी समन्वय दिलीप श्रीमाली ने प्रदेश में लिंगानुपात की वस्तुस्थिती बताते हुयें कहा की प्रदेश सरकार की दृढइच्छाशक्ति एवं  राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी श्री नवीन जैन के कुशल नेतृत्व में मुखबिर योजना को प्रभावी बनाकर लगातार एक के बाद 89 डिकॉय आपरेशन कर लिंग परिक्षण में शामिल लोगो को बेनकाब कर जेल के सीखचों के पीछे भिजवायें गयें है। 
श्रीमाली ने अपने व्याख्यान में बताया की बेटीयों का कोख में कत्ल करना भविष्य के समाज के लियें घातक होगा, समाज में कई विसंगतियां पैदा हो जायेगी। इसलियें समय रहते सजग होना जरूरी है। आज जो छात्र - छात्राये वे ही कल के परिजन होंगे और उनको भी ऐसे दौर से गुजरना होगा जहां उन्हें बेटे - बेटी में भेदभाव को मन से निकाल ऐसे घिनौने कार्य से बचना होगा। 
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाने मुहिम की फिल्म बताई गई तथा किस प्रकार डिकॉय ऑपरेशन की विस्तार से जानकारी दी गई। मुखबीर योजना के तहत मिलने वाली राशि 2 लाख 50 तथा टोल फ्री नम्बर 104/108 पर मुखबीर योजना के तहत शिकायत करने के लियें आव्हान किया गया जिससें ऐसे लिंग परिक्षण में शामिल लोगो को बेनकाब किया जा सकेें। 
कार्यक्रम के दौरान पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु को विकसीत होने एवं उनको निर्दयता पूर्वक कोख में मारने की प्रक्रिया की फिल्म प्रदर्शीत की गई। जिसको देख छात्र - छात्रायें बोल उठे की हम ऐसे शर्मनाक कृकृत्य में कभी भी भागीदार नहीं बनेंगे और जहां कही भी ऐसा नजर आया तुरंत 104/108 टोल फ्री नम्बर पर सूचना करेंगे। 
कार्यक्रम में जिला पीसीपीएनडीटी समन्वयक कपिल भारद्वाज ने लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम के बारें में विस्तार से जानकारी देते हुयें जिलें में पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ द्वारा कियें जा रहें कार्यो एवं जिलें में रजिस्टर्ड सोनोग्राफी संस्थानों के बारें में बताया उन्होंने सोनोग्राफी मशीन एवं एक्टीव ट्रेकर के बारें में भी जानकारी दी। 
उन्होंने बताया की वर्तमान समय में कई अयोग्य बेवकुफ बनाकर ऐसे ही किसी लेपटॉप पर फिल्म दिखाकर लिंग चयन की गलत सूचना दे रहें है जिससें लोगो को बचना होगा। उन्होंने कहा की लिंग चयन करना और करवाना और सहयोग करना भी कानूनी अपराध है, जिसके लियंे कड़ी सजा का प्रावधान है। 
कार्यक्रम में प्राचार्य महेश श्रीमाली ने विभाग के इस सजगता कार्यक्रम की सराहना करते हुयंे कहा की यह कार्यक्रम छात्र - छात्राओं के लियें कन्या भ्रुण हत्या की रोकथाम जैसे विषय की संवेदनशीलता को महसूस करने में  कारगर है। 
कार्यक्रम में पीटीआई हेमंत नाथ ने वर्तमान समय में इस मुद्दे को काफी गंभीर बताया तथा छात्र - छात्राओ को अपने घर व आस - पडौस में लोगो को जागरूक करने के लियंे कहा। अंत में सभी शिक्षको एवं छात्र - छात्राओं को प्राचार्य ने कन्या भ्रुण हत्या रोकथाम की शपथ दिलवायी।